जानिए इस बार क्यों बदले बदले से लग रहे हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत!

।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पहले के दो मुख्यमंत्री कार्यकाल के मुकाबले अब तीसरे कार्यकाल मे एकदम से नये रुप मे नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहला काम किसान कर्जमाफी के आदेश के अतिरिक्त विभागीय सचिव बदलने के साथ ही पुलिस सेवा के आला अधिकारियों की नये रुप मे पोस्टीग करने के अलावा पहली दफा मुख्यमंत्री के सलाहकार अलग से नियुक्त करके अपने आपको नये रुप मे पेश किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2008 मे मुख्यमंत्री बनते ही पहला आदेश अपने मीडिया सलाहकार मनोनीत करने का निकाला था। जबकि अब उन्होंने अभी तक अपने मीडिया सलाहकार नियुक्ति के आदेश निकालने के बजाय अपने सेवाकाल मे खास रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों मे से दो सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद मायाराम को मुख्यमंत्री का वित्तीय सलाहकार व गोविंद शर्मा को सलाहकार नियुक्त करके एक तरह से नई परिपाटी को प्रदेश मे शूरु किया है।

मुख्यमंत्री अपना अलग से राजनीतिक व क्रषि सलाहकार नियुक्त करेगे या नही?यह देखना होगा लेकिन तब तक गोविंद शर्मा ही सभी तरह के सलाहकार की भूमिका मे नजर आयेगे।
हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने प्रैस सलाहकार की जल्द नियुक्ति करने वाले बताते है। जिनमे अनेक नाम चर्चा मे है। लेकिन यह तय है कि मुख्यमंत्री अपने अति विश्वसनीय व काबिल पत्रकार को प्रैस सलाहकार बनाकर सकारात्मक दिशा मे प्रैस का सहयोग पायेंगे। इसको नियुक्त दो सलाहकारों के अलावा मुख्यमंत्री दो अलग अलग फिल्ड के माहिरो को भी आगे चलकर सलाहकार मनोनीत करके सरकार को पहले के मुकाबले ओर अधिक जन हितैषी सरकार का रुप दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *