शनिवार को दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प में लगभग 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये थे !
उसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को वकीलों द्वारा पीटते हुए कई वीडियो सामने आए उसके बाद आज पुलिस ने इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया है!
हालाँकि कई वीडियो ऐसे भी आए जिसमें वकील आम लोगों को पीटते हुए दिखाई दिए जिस की सोशल मीडिया पर ख़ूब निंदा की गई!
कांग्रेस की तरफ़ से भी इस मुद्दे पर बयान आया है!
सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस का प्रदर्शन- 72 वर्षों में यह एक नई गिरावट है.” उन्होंने आगे लिखा, ‘‘क्या यह है भाजपा का ‘नया भारत’? भाजपा देश को कहां ले जाएगी? भारत के गृह मंत्री अमित शाह कहां हैं?”
सुरजेवाला ने पूछा, ‘‘कानून-व्यवस्था की और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नागरिकों की रक्षा कौन करेगा. क्या यह वही नया भारत है जिसके बारे में भाजपा बात किया करती थी.”
शनिवार को दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प में लगभग 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये थे ! उसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को वकीलों द्वारा पीटते हुए कई वीडियो सामने आए उसके बाद आज पुलिस ने इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया है!
हालाँकि कई वीडियो ऐसे भी आए जिसमें वकील आम लोगों को पीटते हुए दिखाई दिए जिस की सोशल मीडिया पर ख़ूब निंदा की गई!