तो क्या जोधपुर सीट पर हार रहे हैं अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत,जानिए क्या है रुझान

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे भी सामने आ रहे हैं शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है वहीं राजस्थान में सभी सीटों पर BJP आगे है!

नतीजों के लिहाज़ से बहुप्रतीक्षित सीट जोधपुर की है जहाँ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का मुक़ाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से था!


यहाँ गहलोत और कांग्रेस दोनों के लिए बुरी ख़बर है क्योंकि वैभव लगभग 1 लाख मतों से पीछे चल रहे हैं!

राजस्थान में किसी भी सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिलती भी दिखाई नहीं दे रही है!

हालाँकि अभी नतीजे नहीं आए हैं दो सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में बहुत कम अंतर से नज़दीकी मुक़ाबला चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *