इस कारण टाली गयी चंद्रयान-2 की लॉंचिंग , अब कब होगा नई तारीखों का ऐलान!


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो सोमवार को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग करने की सारी तैयारियां कर चुका था। सोमवार यानि आज सुबह करीब 3 बजे चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष में भेजा जाना था!

इस मून मिशन से पूरे देश को काफी उम्मीदें थी मगर अचानक 56 मिनट पहले चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को कैंसिल करना पड़ा। चंद्रयान-2 को देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी-एमके3 से लॉन्च किया जाना था।

इसकी जानकारी इसरो ने ट्वीट कर दी है –

इसरो के मुताबिक जिस समय काउंटडाउन रोका गया, उसे देखते हुए लगता है कि क्रायोजेनिक इंजन और चंद्रयान-2 को जोड़ने वाले लॉन्च व्हीकल में लॉन्च के लिए सही दबाव नहीं बन रहा था। इस वजह से ऐन वक्त पर इस लॉन्चिंग को टालना पड़ा।

पिछले बहुत दिनों से भारत के वैज्ञानिक इस लॉन्चिंग की तैयारी कर रहे थे मगर वो इसको लॉन्च करने में सफल नहीं हो सके। चंद्रयान—2 की लॉन्चिंग रोकने के बाद इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि अचानक तकनीकी खामी कहां से आई।

इसरो के वैज्ञानिक अगर अगले 4 दिनों में अगर चंद्रयान—2 को लॉन्च करने में सफल नहीं हुए तो फिर माना जा रहा है कि मून मिशन 2 का ये सपना आने वाले 3 ​महीने भी टल जाएगा।

चंद्रयान-1 की कामयाबी के बाद इसरो ने चंद्रयान-2 की योजना बनाई थी और यह चंद्रयान-2 चंद्रमा की उस सतह पर जाएगा जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है. चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *