सतीश पूनिया होंगे भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, माना जाता है सोशल इंजीनियरिंग का उस्ताद!

सतीश पूनिया होंगे भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, माना जाता है सोशल इंजीनियरिंग का उस्ताद!

लोकसभा अध्यक्ष पद पर राजस्थान से ओम बिरला के चुने जाने के बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन को नया सेनापति मिला है। जी हां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के बाद आमेर विधायक सतीश पूनिया को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष को लेकर पिछले काफी दिनों से आलाकमान स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी था। राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत से ही 3 नामों पर मंथन चल रहा था। सतीश पूनिया को टक्कर देने के लिए सांसद राज्यवर्धन राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी रेस में थे।

● छात्र राजनीति में रहे हैं सक्रिय

सतीश पूनिया ने अपना राजनीतिक सफर राजस्थान विश्वविद्यालय से शुरू किया। पूनिया ने महाराजा कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से उन्होंने लॉ और जियोग्राफी का भी अध्ययन किया है। छात्र राजनीति में रहते हुए पूनिया abvp से छात्रसंघ महासचिव भी रहे हैं।

● संगठन में माना जाता है सोशल इंजीनियर

वर्तमान में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पद पर रहने वाले पूनिया ने लगातार 14 साल तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले पूनिया को सियासी गलियारों में सोशल इंजीनियरिंग का माहिर खिलाड़ी माना जाता है।

ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान भाजपा से राजपूत चेहरा गजेन्द्र सिंह और दलित चेहरा अर्जुनराम मेघवाल के केंद्र में जाने के बाद जाट और ब्राह्मण समीकरण साधने के लिए पूनिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *