राजस्थान: जल्दी होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में शेखावाटी के यह नेता बनाए जा सकते हैं मंत्री !


राज्यसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बल्ले बल्ले होने के बाद अब राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार व फैरबदल होने के अलावा जल्दी ही होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों मे शेखावाटी जनपद को बडा लाभ होने की सम्भावना जताई जा रही है।

राजस्थान मे दो सौ विधायकों की तादाद मे से पंद्रह प्रतिशत की इजाजत के अनुसार मंत्रिमंडल मे अधिकतम कुल तीस सदस्य तक शामिल होने की बाध्यता के बावजूद मोजुदा मंत्रिमंडल मे कुल पच्चीस मंत्री शामिल है। पांच सदस्यो की जगह अभी भी रिक्त चल रही है।

सुत्रोनुसार जल्द ही कुछ मंत्रिमंडल के सदस्यों को हटाकर उनकी जगह अन्य विधायको को मंत्रिमंडल मे जगह दी जायेगी एवं रिक्त पड़ी पांच जगह को भी भरा जायेगा।

राज्य मंत्रिमंडल मे शेखावाटी जनपद से मास्टर भंवरलाल मेघवाल व गोविंद सिंह डोटासरा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल मे जगह दे रखी है।

मंत्री मेघवाल को अचानक बीमारी के घेरने के चलतै वो अस्पताल मे इलाज करवा रहें है।

वहीं सीकर से गोविंदसिंह डोटासरा को रिपलेस करके उनकी जगह खण्डेला से निर्दलीय विधायक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह को मंत्रिमंडल मे शामिल किया जायेगा।

इसी तरह झूंझुनू से उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुडा को मंत्रिमंडल मे जगह मिलने की सम्भावना प्रबल मानी जा रही है।

इसके अतिरिक्त विधायक जे पी चंदेलीया व विधायक विरेन्द्र सिंह को चाहे मंत्रिमण्डल मे जगह नही दी जाये लेकिन उन दोनो को अन्य पदो पर एडजस्ट करते हुये राज्य मंत्री का दर्जा दिये जाने की सम्भावना बताई जा रही है।

सरकारी स्तर पर होने वाली प्रदेश स्तरीय राजनीतिक नियुक्तियों मे भी शेखावाटी जनपद का पलड़ा भारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

राजस्थान लोकसेवा आयोग मे सदस्य व सुचना आयोग मे सूचना आयुक्त जैसे संवेधानिक पदो मे से एक एक पद मिलने की प्रबल सम्भावना जताई जा रही है।

इसके अतिरिक्त जनपद के कुछ सीनियर नेताओं व पूर्व विधायकों को भी बोर्ड-निगम व आयोगो की जिम्मेदारी मिलेगी। डा.खानू खान को पहले ही वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाया जा चुका है।

कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान मे राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जल्द शुरु होना बताया जा रहा है।

वही राज्य मंत्रिमंडल मे फैरबदल व विस्तार भी जुलाई माह के अंत तक करने की राजनीतिक हलको मे चर्चा है। चाहे यह कभी भी हो पर शेखावाटी जनपद को इनमे लाभ मिलना तय है।

-अशफ़ाक कायमखानी

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक हैं)


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *