बीजेपी पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने वसुंधरा राजे को दी प्रदेश छोड़कर केंद्र में जाने की सलाह


भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने कहा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जाना चाहिए केंद्र में

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में बारां प्रवास के दौरान अलवर की रामगढ़ विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संरक्षक ज्ञानदेव आहूजा ने बारां में बैठक ली।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक आहूजा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। राजस्थान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी है। उनको अब केंद्र में जाना चाहिए और केंद्रीय मंत्री बनना चाहिए। राजस्थान में अब किसी ओर को मौका देना चाहिए।

“माननीय वसुंधरा जी तक मेरा निवेदन पहुंचाओ। दो बार मुख्यमंत्री रह लिए, उनका हम सम्मान करते हैं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अब वो स्वेच्छा से कह दें कि अब यहां किसी नए व्यक्ति को यह चांस दिया जाए और वो केंद्र में जाएं, केंद्र में मंत्री बनें।”
~ ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व विधायक, भाजपा

अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से ज्ञानदेव आहूजा को 2018 के चुनाव में टिकट नहीं मिला था। बगावत कर सांगानेर से नामांकन दाख़िल किया, लेकिन अमित शाह से मुलाकात के बाद इरादा बदला। बदले में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *