Video:अजमेर में आपस में भिड़े कांग्रेसी,बुजुर्ग कांग्रेसी पूर्व सरपंच को पीटा

राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई नज़र आ रही है। कंही कंही तो कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे है।

अजमेर लोकसभा में टिकट मिलने के बाद से ही बाहरी प्रत्याशी होने की वजह से रिजु झुनझुनवाला का कांग्रेसी दबी आवाज़ में विरोध कर रहे हैं।

दूदू की जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की उपस्थिति में नाथूराम राम सिनोदिया को फिर से कांग्रेस में शामिल कर लिया गया। पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया ने कांग्रेस से बग़ावत कर किशनगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ा था उसके बाद उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। नाथूराम सिनोदिया के बग़ावत करने की वजह से कांग्रेस के प्रत्याशी नंदा राम थाकन चौथे नम्बर पर रहे थे।

नाथूराम सिनोदिया को अशोक गहलोत समर्थक माना जाता है। पायलट समर्थक सिनोदिया की कांग्रेस में वापसी का विरोध कर रहे हैं। दूदू की जनसभा से वापस लौटने के बाद सिनोदिया समर्थक पूर्व सरपंच की पायलट समर्थकों ने बांदर सिंदरी हाइवे पर पिटाई कर दी।

वीडियो देखें:

कांग्रेसी पूर्व सरपंच की पिटाई का ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए किशनगढ़ में प्रदर्शन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *