जोधपुर बाड़मेर में चुनाव प्रचार क्यूँ नहीं कर रही हैं वसुंधरा राजे!


राजस्थान में चुनावों दो चरणों में संपन्न होंगे!पहले चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा एवं द्वितीय चरण का चुनाव 6 मई को संपन्न होगा!

राजस्थान में जैसे जैसे चुनावी पारा बढ़ रहा है चुनावी चर्चाओं में गर्माहट देखी जा रही है!

इस बार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के पुत्र भी चुनाव लड़ रहे हैं!

पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह झालावाड़ से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी हैं वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत जोधपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं!

ख़बर यह है कि वसुंधरा राजे जोधपुर और बाड़मेर में चुनाव प्रचार नहीं कर रही हैं!

इस कारण का आधार यह बताया जा रहा है कि जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं और बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मैदान में हैं!

यह माना जाता है कि ये दोनों ही नेता वसुंधरा राजे के बाद सबसे क़द्दावर हैं!

राजे नहीं चाहती थी कि ये दोनों चुनाव जीतें!

क्योंकि 2023 के विधानसभा चुनावों में वो ही भाजपा की कमान संभालना चाहती हैं!

अगर गजेन्द्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल चुनाव जीतते हैं तो उनका क़द बढ़ जाएगा!

इसके पीछे सियासी चर्चा कुछ भी हो लेकिन वसुंधरा राजे के इस तरीक़े से भारतीय जनता पार्टी के की अंदरूनी सियासत में ज़रूर गर्मी पैदा हो गई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *