ज़ीशान खान बने NSUI के राष्ट्रीय सोशल मीडिया कन्वेनर !


कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय सोशल मीडिया कन्वेनर की 12 लोगों की लिस्ट जारी की गयी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 2 नामों को शामिल किया गया है जिसमें सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी औऱ NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ( सोशल Media) रहे ज़ीशान अहमद खान को भी एक बार पुनः संगठन ने भरोसा जताते हुए उनकी पदोन्नति कर दी है। उन्हें राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर से राष्ट्रीय कन्वेनर टीम में शामिल किया गया है।

ज़ीशान देश के तमाम मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखने वाले एक नई उम्र के छात्र नेता हैं जो दिल्ली में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ये समाजसेवा के छात्र हैं औऱ कई बड़े NGO से जुड़ कर जनता की सेवा कर रहे हैं। इस के साथ ही खुद अपनी संस्था भी चला रहे हैं. ज़ीशान ने काफी समय तक मीडिया के फील्ड में कार्य किया है.

बता दें कि ज़ीशान अहमद खान कई बड़े आंदोलनो में शामिल होते रहे हैं औऱ इसको ले कर कई बार आंदोलन के दौरान उनकी गिरफ्तारी भी हुई.

ज़ीशान ने पार्टी के सभी नेता, संगठन के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वो संगठन की मज़बूती के लिए औऱ सोनिया गाँधी जी, राहुल गाँधी जी, प्रियंका गाँधी जी, नीरज कुंदन जी औऱ अजय कुमार लल्लू जी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

ज़ीशान के मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, AICC राष्ट्रीय सचिव तौक़ीर आलम , बिहार से विधायक शकील अहमद , जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थनगर क़ाज़ी सुहैल औऱ बस्ती से अंकुर वर्मा , पूर्व सांसद मो मोकीम , पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मौलाना हमीदूल्लाह , पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर समेत के कई बड़े कांग्रेसी नेताओं ने बधाई दी है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *