सभा में आवाज़ देकर मुख्यमंत्री को लगाई टोंक में रेल लाने की गुहार

लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव और रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने टोंक शहर के लोगों के साथ मंडावरी पहुंच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मंडावरी में श्री श्री 1008 बैरवा संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ जी के मंदिर का लोर्कापण करने के लिए आई थी।  समारोह में जैसे ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाषण देने के लिए मंच पर खड़ी हुई उसी वक्त अकबर खान ने मुख्यमंत्री को आवाज दी की मैडम हमारे टोंक की रेल की भी सुन लीजिएगा यह सुनकर सीएम तुरंत स्टेज के नजदीक आई और हाथ से उन्होंने अकबर खान को अपने पास बुलाया और टोंक में रेल लाने की खान की फरियाद को सुना।

अकबर खान ने टोंक रेल भूमि अवाप्ति के लिए मुख्यमंत्री को झापन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से ये भी निवेदन किया कि टोंक की रेल का भूमि अवाप्ति का सिर्फ 400 करोड़ का मामला है प्लीज मैडम टोंक को रेल दे दीजिएगा जिस पर मैडम नें कहा कि टोंक की रेल का सिर्फ 400 करोड़ का मामला नहीं है जिस पर  खान ने कहा मैडम टोंक की रेल की सारी जानकारी लेकर ही आपको बता रहा हूं केवल 400 करोड़ का मामला है प्लीज टोंक को रेल दे दीजिएगा टोंक की जनता आपको हमेशा सर आंखों पर बैठायेगी आपका जिंदगी भर एहसान मानेंगी उस पर मुख्यमंत्री महोदया वसुंधरा राजे मुस्कुराती हुई बोली ठीक है देखती हूं यह सुनकर सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और जय जय राजस्थान और  मुख्यमंत्री ज़िंदाबाद के नारे लगे।  इस अवसर पर अकबर खान के साथ बैरवा क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष जी बैरवा, बैरवा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओ. पी. विश्वप्रेमी , लोजपा जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, दिनेश जी टटवाल, शिवराज जी खेड़ा, कयामुद्दीन रंगरेज ,अशोक विश्नोई, राहुल सिंह चौहान ,सीताराम खंगार , राजेश माली, हरिराम गुर्जर,रामेश्वर जाट,रूप नारायण मीणा,राजेंद्र जैन ,बनवारी लाल बैेरवा,धर्मेश साहू ,सीताराम चौधरी एवं अन्य सैकडों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *