आज मिल सकता है राजस्थान को अपना नया मंत्रीमंडल


-अशफ़ाक़ कायमखानी

मुख्यमंत्री गहलोट व उपमुख्यमंत्री पायलेट आज राहुल गांधी से मिलेगें। पिछले दो दिन से दिल्ली मे डेरा डाले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली आने पर आज सुबह राहुल गांधी से दोनो नेताओं की मंत्रणा के बाद लगभग मंत्रीपरिषद मे जगह पाने वालो के नाम लगभग तय होने के बाद सोमवार को जयपुर मे मंत्रीमंडल का विस्तार होना माना जा रहा है।

हालांकि मंत्रीमंडल के नाम तय करते समय दोनो नेताओं के एक अनुपात मे पसंद को मध्यनजर रखते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तूती बोलती नज़र आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

लेकिन कांग्रेस की टिकट पर पहली दफा विधायक बने चोबीस विधायकों को मंत्रिमंडल मे शामिल नही करने का तय करने के बाद करीब 75 विधायकों में से नाम तय करने है।

जिनमे वो विधायक भी शामिल होगे जो विधायक चाहे पहली दफा बने हो लेकिन इससे पहले सांसद रह चुके हो।
सीपी जोशी, हरीश चोधरी, रघू शर्मा, महेश जोशी, हरीश मीणा, नरेन्द्र बूडानीया जैसे अनेक विधायक के अलावा सांसद रह चुके है।

वहीं खासी तादाद मे पहले प्रदेश मे मंत्री भी रह चुके है। राजस्थान मे मुख्यमंत्री सहित अधिकतम तीस मंत्री बनाने की छूट के बावजूद पहली दफा एक छोटे आकार का मंत्रीमंडल बनने की सम्भावना जताई जा रही है।

जिसमे समझोते के तहत छोडी सीट मे से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुभाष गर्ग के अलावा बसपा व निर्दलियों की हिस्सेदारी भी होना सम्भव बताते है।
मंत्रीमंडल मे पहले सम्भागवार व फिर लोकसभा क्षेत्रवार के मध्यनजर रखते हुये वरिष्ठता के आधार पर चयन होना माना जाने के साथ साथ जातिवार पांच या छ जाट, तीन या चार ब्राह्मण, दो मुस्लिम, चार या पांच एससी एसटी व एक जैन के अलावा अन्य बिरादरियों से आना बताते है।

जयपुर सम्भाग मे बडी तादाद मे जीतकर आये सीनियर विधायकों मे चयन करना जरा मुश्किल बना हुवा है।फिर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चयन प्रक्रिया की काबिलियत के अनुसार ठीक से चयन होने की उम्मीद बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *