राजनीति

प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार को सुनाई खरीखोटी

By khan iqbal

June 15, 2019

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपने फेसबुक के आधिकारिक एकाउंट पर लिखा है कि,

अंता (बारां) में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। कांग्रेस सरकार के 6 महीनो में ही हमारी बेटियाँ घर से बाहर निकलने से डरने लगी हैं। क्या कांग्रेस का ये ही सुशासन है?

प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। बेटियों के साथ जघन्य अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अखबारों में रोज छप रही घटनाओं से हर कोई सहमा हुआ है। लगता है जैसे राजस्थान में सरकार व कानून व्यवस्था कहीं बची ही नहीं है।

भाजपा सरकार ने राजस्थान के आम आदमी की सुरक्षा को हमेशा सर्वोपरि रखा। परन्तु दो धड़ों में बंटी कांग्रेस सरकार बेटियों की चीखें सुनने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

अपराध पर यूं ही आंखे मूंदें बैठी सरकार याद रखे – ये जनता सब जानती है।

#JantaMaafNahiKaregi #Rajasthan

(वसुंधरा राजे के फेसबुक पेज से)