राष्ट्रीय

क्या कांग्रेस में शामिल हो कर इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी!

By khan iqbal

March 22, 2019

नई दिल्‍ली। हरियाणा की लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी अब लोकसभा के चुनावी रण में उतर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि सपना चौधरी अब उत्तर प्रदेश के मथुरा सीट से बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को टक्‍कर दे सकती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सपना चौधरी को लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो मथुरा सीट पर चुनाव काफी दिलचस्‍प होगा।

दरअसल सपना चौधरी पिछले दिनों कांग्रेस हेड क्वार्टर पहुंची थीं। इसी के बाद उनके कांग्रेस टिकट को लेकर अटकलें तेज हो गई।

इससे पहले सपना ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा था कि वो सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को काफी पसंद करती हैं और मुलाकात करने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कांग्रेस ने इतने सालों से देश को संभाले रखा है।