राजनीति

राजस्थान: कांग्रेस ने जारी की 33 प्रत्याशियों की सूची, जानिए क्या है खास

By Raheem Khan

October 22, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस ने इस सूची में 33 में से 29 मौजूदा विधायकों को ही फिर से टिकट दिया है जिसमें मुस्लिम उम्मीदवार के तौर पर सिर्फ एक टिकट सवाई माधोपुर विधानसभा से विधायक दानिश अबरार को दिया गया है।

कांग्रेस की सूची में 33 में से सिर्फ एक नया चेहरा ललित यादव के रूप में सामने आया है। पिछला चुनाव हारने वाले 3 प्रत्याशियों विवेक धाकड़, अर्चना शर्मा और पुष्पेन्द्र भारद्वाज पर भी पार्टी ने विश्वास जताया है। 33 लोगों की सूची में 5 मंत्रियों को भी टिकट मिली है। इसके अलावा सीएम, स्पीकर और प्रदेश अध्यक्ष के नाम भी पहली लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

पहली लिस्ट में पायलट गुट के मौजूदा विधायक इंद्राज गुर्जर, मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया को भी टिकट मिल गया है। निर्दलीय विधायक रमिला खड़िया को भी कांग्रेस ने टिकट दे दिया है।

70 से ज्यादा आयु वाले सिर्फ दो प्रत्याशियों सीएम अशोक गहलोत और सीपी जोशी को भी उम्मीदवार बनाया गया है। अभी वर्तमान में जयपुर से कांग्रेस के चार विधायक है लेकिन उनके नाम पहली सूची में नहीं है जबकि दो हारने वालों को पहली लिस्ट में टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पहली सूची देखकर लग रहा है कि युवाओं, नए चेहरों और महिलाओं को भी इस बार मौका दिया जाएगा। 33 नामों की सूची में 26 प्रत्याशियों की उम्र 50 वर्ष से कम है, जिनमें से 16 की उम्र 45 से भी कम है। कांग्रेस की पहली सूची की औसत उम्र 46 साल से भी कम है।

33 प्रत्याशियों की सूची में इस बार 32 नाम पिछली बार वाले ही हैं, सिर्फ मुंडावर विधानसभा से ललित यादव नया नाम है। ललित यादव पिछली बार बसपा से चुनाव लड़े थे।

यह हैं कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट

1 नोहर – अमित चाचाण 2 कोलायत – भंवर सिंह भाटी 3. सादुलपुर- कृष्णा पूनिया 4 सुजानगढ़- मनोज मेघवाल 5 मंडावा- सुश्री रीता चौधरी 6 लछमनगर- गोविंद सिंह डोटासरा 7 विराटनगर- इंद्राज सिंह गुर्जर 8 मालवी नगर- डॉ. अर्चना शर्मा 9 सांगानेर- पुष्पेन्द्र भारद्वाज 10 मुंडावर- ललित कुमार यादव 11 अलवर ग्रामीण – टीकाराम जूली 12 सिकराय- श्रीमती ममता भूपेष 13 सवाई माधोपुर- दानिश अबरार 14 टोंक- सचिन पायलट 15 लाडनूं- मुकेश भाकर 16 डीडवाना- चेतन सिंह चौधरी 17 जायल- श्रीमती मंजू देवी 18 डेगाना- विजयपाल मिर्धा 19 परबतसर- रामनिवास गवारिया 20 ओसियां – दिव्या मदेरणा 21 सरदारपुरा- अशोक गहलोत 22 जोधपुर – मनीषा पनवार 23 लूणी- महेंद्र विश्नोई 24 बायतू- हरीश चौधरी 25 वल्लभनगर- प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत 26 डूंगरपुर- गणेश गोघरा 27 बागीदौरा- महेंद्र जीत सिंह मालवीया 28 कुशलगढ़- रमिला खड़िया 29 प्रतापगढ़- रामलाल मीना 30 भीम सुदर्शन सिंह रावत 31  नाथद्वारा – सी पी जोशी 32  मांडलगढ़- विवेक धाकड़ 33  हिंडोली – अशोक चांदना