राजनीति

कांग्रेस ने राजस्थान में होने वाले 3 सीटों के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी किए घोषित

By Raheem Khan

March 27, 2021

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने सुजानगढ़ से मनोज कुमार मेघवाल, राजसमंद से तनसुख बोहरा और सहाड़ा से गायत्री देवी की उम्मीदवार घोषित किया है।

सुजानगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार मेघवाल दिवंगत मास्टर भंवरलाल मेघवाल के बेटे हैं, जिनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

सहाड़ा में कांग्रेस ने स्व. विधायक कैलाश त्रिवेदी की धर्मपत्नी गायत्री देवी को टिकट दिया हैं, कैलाश त्रिवेदी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

राजसमंद से कांग्रेस ने वैश्य समाज के व्यवसायी तनसुख बोहरा को टिकट दिया है, बोहरा को सीपी जोशी की पसंद बताया जा रहा है।

 

भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

BJP ने राजस्थान में 17 अप्रैल को होने वाले 3 सीटों के उपचुनाव के लिए इन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है

– राजसमंद विधानसभा सीट से दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी – सुजानगढ़ विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल – सहाड़ा विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक रतन लाल जाट