राष्ट्रीय

आज के बाद RSS को संघ परिवार नहीं कहेंगे राहुल गांधी, जानिए क्या है कारण?

By Raheem Khan

March 25, 2021

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह घोषणा की है कि वो आज के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को संघ परिवार नहीं कहेंगे। राहुल गांधी ने यह घोषणा अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से की है।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि,

मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता है, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है। अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूँगा!