राष्ट्रीय

हाथरस जा रहे राहुल गांधी को यूपी पुलिस ने रोका गिरेबान पकड़ी नीचे गिराया !

By admin

October 01, 2020

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे देश में इस घटना के ख़िलाफ़ उबाल मचा हुआ है उत्तर प्रदेश सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं .

वहीं UP पुलिस पर भी इस मामले में ढिलाई बरतने के आरोप में ऐसे में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस रवाना हुए .

अपने साथ कार्यकर्ताओं का काफ़ला लेकर निकले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस वे पर UP पुलिस ने रोक लिया.

उसके बाद राहुल गांधी पैदल ही पद यात्रा करते हुए 140 किलोमीटर हाथरस जाने की यात्रा को जारी रखे हुए हैं .

रास्ते में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ राहुल गांधी की झड़प भी हुई ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें UP पुलिस राहुल गांधी का गिरेबान पकड़ रही है और उन्हें ज़मीन पर गिरा दिया गया है .

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने UP पुलिस द्वारा राहुल गांधी पर लाठियां भांजने का आरोप लगाया है सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को लाठियां मारी हैं उन्हें नीचे गिराया है और उनका गिरेबान पकड़ा है .

वहीं भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर कांग्रेस द्वारा राजनीति करने का आरोप लगा रही है.