प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ से मांगी मजदूरों के लिए एक हजार बसें चलाने की अनुमति, कांग्रेस उठाएगी सारा खर्च !


कॉंग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मज़दूरों के लिए एक हज़ार बसें अपनी तरफ़ से चलाने के लिये अनुमति मांगी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पैदल अपने घर जा रहे उत्तर प्रदेश के मज़दूरों के लिये कांग्रेस की तरफ से एक हजार बसें चलाने की बात कही है।

प्रियंका गांधी का कहना है कि,

“आज यूपी सरकार को पत्र लिखकर कांग्रेस की तरफ से 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी है।

रोज होती दुर्घटनाएं, असहनीय पीड़ा, अमानवीय हालात। हमारे कामगार भाई-बहन और उनके बच्चे संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

मैंने सरकार से पहले भी अपील की है कि कृपया बसें चलाकर पैदल चल रहे मजदूरों को घर पहुंचाएं। केवल आज के ही दिन में 3 भीषण दुर्घटनाएं घट गईं।

ये मजदूरों को अकेले छोड़ देने का वक्त नहीं है। आशा है उप्र सरकार से सकारात्मक जवाब आएगा। “


प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर के बताया है कि बसें यूपी बॉर्डर पर तैयार खड़ी है लेकिन सरकार अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा है कि यह राजनीति का वक़्त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *