राजस्थान की बेटी प्रिया पुनिया टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में चयनित!

चुरू, राजस्थान की बेटी प्रिया पुनिया का महिला टी20 विश्वकप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

ओपनिंग बैट्समैन प्रिया को तमिलनाडु और गुजरात के खिलाफ शतक जमाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

पिछले कुछ महीनों में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रिया ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है।

राजस्थान ने वह समय भी देखा है, जब यहाँ बेटियों को सपने देखने की अनुमति नहीं थी और बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और कम लिंगानुपात के लिए भी राजस्थान बदनाम था।

लेकिन आज प्रदेश की बेटियाँ न सिर्फ सपने देख रही हैं, बल्कि उन्हें पूरा भी कर रही हैं। अपूर्वी चंदेला, कृष्णा पूनिया और अब प्रिया ! बेटियां नई उड़ान भर रही हैं।

प्रिया पुनिया को पूरे प्रदेश के जनमानस की ओर से शुभकामनाएं। आप बहुत अच्छा क्रिकेट खेलें, देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। हमें विश्वास है कि अगला महिला टी20 विश्वकप अवश्य भारत आएगा।

प्रिया राजस्थान के चूरू की बेटी हैं जो अब भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप टीम में शामिल होकर चौके-छक्के की बरसात करेंगी।

राजस्थान के चूरू  जिले के सादुलपुर तहसील के गांव जणाऊ खारी निवासी भारतीय महिला टी-20 क्रिकेटर प्रिया पूनिया का टी-20 क्रिकेट विश्व कप की भारतीय टीम में चयन हुआ है।

प्रिया दिल्ली में रहकर क्रिकेट की प्रेक्टिस कर रही है। पूनिया की इस उपलब्धि पर उनके गांव और पुुरे शेेेखवाटी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रिया के पिता सुरेन्द्र पूनिया के अनुसार प्रिया को बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट के प्रति लगाव था जिसके लिए प्रिया ने कड़ी मेहनत की।

प्रिया का मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी जीवन में अपनाना जरूरी है।

प्रिया की उपलब्धि में माता सरोज पूनिया एवं भाई राहुल पूनिया और पिता सुरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रिया के पिता जयपुर में भारतीय संरक्षण विभाग में हैड क्लर्क है।

22 वर्ष की प्रिया ओपनिंग बल्लेबाज है तथा महिला क्रिकेेट चैम्पियनशिप में तमिलनाडू एवं गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है।


प्रिया के पिता सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर 2018 में बेंगलुरू में आयोजित सीनियर महिला वनडे चैम्पियनशिप में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रिया ने आठ मैचों में 407 रन बनाए थे।

तमिलनाडू के खिलाफ 143 तथा गुजरात के खिलाफ 125 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा फरवरी 2019 में प्रिया ने न्यूजीलैण्ड में टी-20 मैच में भाग लिया। इसके बाद प्रिया की प्रतिभा को देखते हुए उसका भारतीय महिला टी-20 विश्व कप के लिए चयन किया गया है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *