राजस्थान: अशोक गहलोत और पायलट के बीच जारी सत्ता का संघर्ष और तेज होने के आसार !


सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनने के अपने 2018 में पहले प्रयास में सफल नही होकर उपमुख्यमंत्री बनने की हां करने के बाद एक साल पहले दुसरे प्रयास मे असफल रहने पर प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री का पद गवांने के बावजूद पूरा एक साल चुप रहने के बाद अब अचानक पायलट का हमलावर होना कांग्रेस राजनीति मे अंदर ही अंदर बहुत कुछ पकना बताया जा रहा है।

असल मे अब सचिन पायलट हाईकमान को उनके द्वारा ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री रहने पर हुये समझौते को याद दिलाकर उनके द्वारा किये वादे को पूरा करवाना चाहते है।

राजस्थान की राजनीति मे मुख्यमंत्री के रुप मे उदय होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सचिन पायलट के रुप मे लूटीयंस जोंन की गलियों की हकीकत से वाकिफ वाले नेता के रुप मे पहला चेलेंज मिला है।

इससे पहले 1998 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब तक गहलोत पार्टी के अंदर उपजे सभी चैलेंज को नेस्तानाबूद कर चुके है। गहलोत 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने से लेकर अभी तक अपने प्रतिद्वंदी पायलट को राजनीतिक तौर पर घायल करके खुद मुख्यमंत्री तो बन गये एवं बने हुये है। लेकिन पायलट के इस चेलेंज को अब तक अपने अन्य प्रतिद्वंदियों की तरह नेस्तानाबूद नही कर पाये है।

राजनीतिक सूत्रोनुसार 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा आम जबान पर थी। लेकिन चुनाव परिणाम बाद मुख्यमंत्री चयन के समय काफी कश्मकश के बाद हाईकमान की मध्यस्थता से ढाई साल मै एवं ढाई साल तू का एक समझोता हुवा ऐसा बताया जाता है। उसी समझोते को पायलट अब याद दिलाना चाहते है। वही अशोक गहलोत हर हाल मे पुरे पांच साल मुख्यमंत्री बने रहना चाहते है।

प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद भी पायलट पूरे एक साल चुप रहने के बाद गहलोत के ढाई साल पुरे होने का इंतजार यूही नही कर रहे थे। ढाई साल पुरे होते ही पायलट व उनके समर्थक अचानक हमलावर होने के राजनीतिक मायने जो दिख रहे है वो नही होकर वो है जो दिख व बोले नही जा रहे है।

पायलट राजनीतिक तौर पर काफी चतुर माने जाते है। पर उनका पासा अभी तक पड़ा नही है। वो जनभावनाओं को अपनी तरफ खींचने के लिये कार्यकर्ताओं की सत्ता मे भागीदारी की बात उठा रहे है। पर वो भलीभांति समझते है कि राजनीति मे वफादारी स्थाई नही होती है।

शुरुआत मे उदयलाल अंजना, प्रमोद भाया, प्रतापसिंह खाचरियावास सहित कुछ विधायकों को उन्होंने अपने कोटे मे मंत्री बनाया था। मौका आने पर उनको वफादारी बदलते देर नही लगीं। अब क्या गारंटी है कि फिर कुछ विधायकों को वो मंत्री बना देगे तो वो खाचरियावास जैसे कुछ मंत्रियों का अनुसरण नही करेंगे। यह सब पायलट भलीभांति समझते है।

कुल मिलाकर यह है कि पहली दफा कांग्रेस हाईकमान का इतना कमजोर होने को गहलोत अच्छे से समझते है। तभी गहलोत हाईकमान पर अपनी शर्तों पर दबाव बनाकर पायलट को सत्ता से दूर किये हुये है।

बताया जाता है कि पायलट भी ऐसे हालात को समझ रहे हैं लेकिन वो अपना दाव चलने से बचना कतई नही चाहते है। वो हर मुमकिन हाईकमान को अपना वादा याद दिलाते रहना चाहते है। देखना होगा कि राजस्थान कांग्रेस की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है। दिल्ली गये पायलट की मुलाकात अभी तक प्रियंका गांधी से नही हो पाई है। पायलट किसी तरह का राजनीतिक कदम उठाने से पहले प्रियंका गांधी से मिलकर अपनी बात उन तक पहुंचाना चाहते है।

अशफ़ाक कायमखानी


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *