राजस्थान

लॉक डाउन में किसानों को फसल कटाई की मिली छूट!

By khan iqbal

April 04, 2020

4 अप्रैल को केंद्र सरकार ने कहा है कि कृषि उपकरणों से संबंधित दुकानें खुली रह सकती हैं। उपकरणों से संबंधित आपूर्तिकर्ताओं को भी छूट दी गई है। हाइवे पर ट्रकों की मरम्मत करने वाले गराज खोले जा सकते हैं ताकि कृषि उपजों को सुगमता से ले जाया सके।

पहले भी केंद्र सरकार ने छूट दी थी कि फसलों की कटाई शुरू हो सकती है। लेकिन कई राज्यों में पुलिस तक यह बात पहुंची नहीं। किसान खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसान यह समझ लें कि वे केंद्र के आदेश के बाद कटाई कर सकते हैं। कृषि उपकरणों को एक राज्य से दूसरे राज्य में लाया जा सकता है। जैसे हार्वेस्टर हुआ।

इसलिए सारे किसान मिलकर ज़िलाधिकारी से बात करें और कृषि कार्य चालू करें। केंद्र सरकार ने इजाज़त दे दी है।

लेकिन याद रखें। सामाजिक और शारीरिक दूरी में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है। आप ये जोखिम नहीं ले सकते हैं। कटाई के दौरान भी मज़दूर आठ आठ फीट की दूरी पर रहें। साफ सफाई का ख्याल रखें।

-रवीश कुमार