संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में भारत आठवीं बार अस्थायी सदस्य के तौर पर चयनित !


भारत UNSC का अस्थायी सदस्य चुना गया। भारत को 192 में से 184 वोट मिले।

1 जनवरी 2021 से दो साल तक अस्थायी सदस्य रहेगा भारत। इससे पहले भी इस ज़िम्मेदारी के लिए 7 बार चुना जा चुका है भारत।

ठीक एक दशक बाद भारत फिर UNSC के अस्थायी सदस्य के तौर पर चुन लिया गया है। इस बार इसे डाले गए कुल 192 वोट में से 184 वोट मिले हैं।

2010 में जब भारत इसी UNSC के 2011-12 के अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया था तब भारत को डाले गए कुल 190 वोट में से 187 वोट मिले थे।

UNSC में आठवीं बार अस्थायी सदस्य के तौर पर चयनित होने के बाद भारत के लिए ये एक बार फिर गौरव का समय है।

भारत के साथ साथ मेक्सिको, आयरलैंड और नोर्वे को भी संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया है।

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *