जनमानस विशेष

पाली : दलित महिला और उसकी गर्भवती बेटी को उच्च जाति के लोगों ने लाठियों डंडो से मारा !

By admin

March 21, 2021

पाली के  सिराणा गांव में चल रहा भूखंड विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। दो दिन पहले एक पक्ष के लोगो के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट पर हुई पाबंद करने की कारवाई से खफा होकर दूसरे पक्ष के 8 – 10 लोगो ने मिलकर एक गर्भवती युवती सहित उस की माँ को घर से बाहर लाकर लाठियों से बेरहमी से पीट दिया।

आरोपियों ने दोनों माँ बेटी पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए। इस से महिला के सर पर गंभीर चोटे आई ओर बेटी के पैरों पर मारपीट से खून जम गया। आरोपियों के खोफ के कारण सरेआम हुई वारदात को देखने के बाद भी कोई इनको बचाने नही आया।

घटना के बाद दोनों को बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो वीडियो वायरल हुए। इसमें पीड़ित परिवार जान बचाने के लिए गुहार लगा रहा है। इसके बाद पुलिस अधिकारी अलर्ट हुये। ग्रामीण डीएसपी श्रवणदास तथा रोहट थाना प्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने पहुँच कर मौका मुआयना किया तथा घायल महिलाओं के बयान लिए। देर रात तक आरोपियों के गिरफ्तार करने के प्रयास जारी थे। सिराणा निवासी यशपालसिंह जो मुंबई में रहता है। उसका ओर गांव के ही मांगीलाल मेघवाल के बीच भूखंड को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है।

माँ बेटी का ये हाल कर दिया वीडियो देख पहुँची पूलिस

आरोप है कि हुकमसिंह, शैतानसिंह, चन्द्रभानसिंह, विक्रमसिंह, श्रवणजाट तथा चंदनसिंह समेत 10 लोगो ने कब्जा करने का प्रयास करते हुए मांगीलाल की पत्नी डायली देवी तथा उस की गर्भवती पुत्री ललिता देवी पर हमला किया। हमले में घायल माँ ओर बेटी को अस्पताल लाया गया।

वीडियो में आरोपी दोनो महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे है। पाली से ग्रामीण डीएसपी श्रवणदास, रोहट थाना प्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित आदि मोके पर पहुँचे।

दो दिन पहले दबंगो ने हौद समेत अन्य निर्माण कार्य तोड़ दिए थे।

गत 17 मार्च को हुकमसिंह, शैतानसिंह, तथा चंद्रभानसिंह समेत कुछ लोगो ने इस भूखण्ड में घुसकर वहां मांगीलाल मेघवाल के बने हौद समेत अन्य निमार्ण कार्य मे तोड़फोड़ कर दी थी। मांगीलाल के पुत्र अशोक कुमार ने तथा दूसरे पक्ष के विक्रमसिंह ने भी तोड़फोड़ का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनो पक्षों को पाबंद किया था।

करवाई नही हुई तो गांव घर छोड़ देंगे: बेटा

भूखण्ड का विवाद कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी उस को बेदखल करने के लिए आरोपी आमादा है। दो दिन पहले वहां हौद समेत निमार्ण तोड़ा था। शुक्रवार को तो वृद्ध माँ तथा गर्भवती बहन को बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा। करवाई नही हुई तो गांव- घर छोड़ देंगे। नही तो जान दे देंगे। अशोक कुमार मेघवाल

आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लेंगे: सीआई

भूखण्ड का विवाद है। दो दिन पहले अशोक मेघवाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। पाबंद कराया गया था। शुक्रवार के हमले को लेकर पीड़ित के बयान लिए गए है। जांच डीएसपी को सौफी गई है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। जसवंतसिंह राजपुरोहित सीआई रोहट