New Delhi: Prime Minister Narendra Modi with BJP President Amit Shah, Home Minister Rajnath Singh and Senior BJP leader LK Advani at the BJP parliamentary party meeting, during the Budget session 2018-19 of Parliament in New Delhi on Friday. PTI Photo by Atul Yadav (PTI2_9_2018_000034B)

राजनीति

भाजपा अजेय है, क्या यह मीडिया और आईटी सेल का फैलाया हुआ एक भ्रम है ?

By Raheem Khan

May 03, 2021

अगर पिछले कुछ विधानसभा चुनावों के परिणामों को देखें तो भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि भाजपा अजेय है और उसको हराया नहीं जा सकता है। यह बात भी सही नहीं है कि मोदी के नाम पर लोग आंख बंद करके वोट दे देते हैं क्योंकि इन 16 राज्यों में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां पर मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए भाजपा के लिए प्रचार नहीं किया हो।

मीडिया और भाजपा के आईटी सेल ने पूरे देश में इस तरह का माहौल बनाया हुआ है की भाजपा अजेय है जिसको कि हराया नहीं जा सकता है। मीडिया ने भाजपा के चुनाव प्रचार और बूथ मैनेजमेंट का इस तरह से प्रचार किया है की ऐसा लगता है भाजपा हर चुनाव जीत रही है।

यह पिछले कुछ विधानसभा चुनावों के नतीजे हैं जो 16 राज्यों में हुए लेकिन वहां भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है

1. राजस्थान– भाजपा सत्ता से बाहर 2. छत्तीसगढ़ –भाजपा सत्ता से बाहर 3.झारखंड – भाजपा सत्ता से बाहर 4. महाराष्ट्र –भाजपा सत्ता से बाहर 5. कर्नाटक– भाजपा ने सत्ता से बाहर होने के बाद दल बदल करवा कर सरकार बनाई 6. मध्यप्रदेश– भाजपा ने सत्ता से बाहर होने के बाद दल बदल करवा कर सरकार बनाई 7. बिहार – बड़ी मुश्किल से भाजपा की सरकार बन पाई 8. हरियाणा –भाजपा बहुमत से दूर रही, गठबंधन कर सरकार बनाई 9. बंगाल– भाजपा सत्ता से दूर 10. केरल – भाजपा सत्ता से दूर 11. तमिलनाडु – भाजपा सत्ता से दूर 12. आंध्र प्रदेश– भाजपा सत्ता से दूर 13. तेलंगाना – भाजपा सत्ता से दूर 14. उड़ीसा – भाजपा सत्ता से दूर 15. दिल्ली – भाजपा सत्ता से दूर 16. पंजाब – भाजपा सत्ता से दूर