राजसमंद में बोले अशोक गहलोत, कांग्रेस को जिताओगे तो अधिकारी दौड़-दौड़कर काम करेंगे!


राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,

मैं कहना चाहूंगा कि ये चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं हैं। अभी तीन जगह चुनाव हो रहे हैं, हमने सब जगह ये बात कही है कि अगर एक सीट जीत जाती है बीजेपी, तो खाली 72 हैं, 73 हो जाएंगे उनके तो, पर अगर एक सीट पर आपका आशीर्वाद मिलता है कांग्रेस को और जिताते हो आप कांग्रेस को, तो उसमें कई बड़े संदेश जाएंगे।

गहलोत ने कहा कि एक संदेश तो सरकार की मजबूती का, जिससे कि हम ढाई साल तक और मजबूती से आपकी सेवा कर सकें। ये तो लोकतंत्र है, आप माई-बाप हो, आप जिसको आशीर्वाद देते हो वो ही वार्ड पंच बनता है गांवों में, सरपंच बनता है, एमएलए बनता है, एमपी बनता है और आपके वोटों के आधार पर ही राय बनती है सबकी कि भई जनता किसके साथ में है।

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर आप  मेरा साथ दोगे, कांग्रेस का साथ दोगे, हम सबका साथ दोगे तो अधिकारी भी समझ जाएंगे कि भई सरकार के साथ में पूरी जनता खड़ी है, तो वो दौड़-दौड़कर काम भी करेंगे, आपको न्याय दिलाएंगे, आपको मान-सम्मान देंगे चाहे वो पटवारी और ग्राम सेवक भी क्यों नहीं हों। सरकार मजबूत रहनी चाहिए हमेशा।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *