Image feature

राजनीति

2400 ग्रेड पे देने का आदेश अजमेर डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों को- हाईकोर्ट।

By khan iqbal

April 05, 2018

Image for show.

अजमेर। 2400 ग्रेड पे 6 हफ़्तों में देने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया अजमेर डिस्कॉम को तकनीकी कर्मचारियों के लिए।एक याचिका दायर की गयी थी ‘राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन’ द्वारा जिसका ये फैसला है कि अजमेर डिस्कॉम में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को 6 हफ़्तों में 2400 ग्रेड पे मिलेगा।

ये मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे एवं इसको लेकर वे हाई कोर्ट गये। प्रदेश सचिव हेमंत चौरसिया के मुताबिक वर्ष 2015 में ग्रेड पे 3 नंबर पे स्केल देते हुए ग्रेड पे 2400 करने हेतु याचिका लगाई थी। न्यायाधीश अशोक कुमार गौड़ ने दोनों पक्षों की दलीलें, प्रस्तुत साक्ष्य एवं दस्तावेजों पर बुधवार को अंतिम सुनवाई करते हुए राज्य सरकार एवं निगम प्रशासन को तकनीकी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से 3 नंबर पे स्केल 2400 देने के आदेश जारी किए।न्यायधीश ने राज्य सरकार व निगम प्रशासन को 6 हफ़्तों में उक्त आदेशो का पालन करने के निर्देश दिए। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोशियेशन की ओर से adv तनवीर अहमद ने ये बात रखी, फैसले के बाद कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं।