इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट का रोल भी अहम है। हाई कोर्ट ने पिछली बार हड़ताल खत्म करवा दी और अब फिर एक बार सुनवाई होगी। कोर्ट एक बार सरकार और एंबुलेंस कर्मचारियों की बात सुनेगा।

राजनीति

फिर थम सकती है 108 एम्बुलेंस, कर्मचारी और सरकार में कुछ मांग को लेकर तनातनी जारी !

By अवधेश पारीक

November 05, 2019

राजस्थान में बीते गुरूवार से 2 दिन चली 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल एक बार फिर शुरू होने के आसार दिख रहे हैं। कर्मचारियों को उनकी 7 सूत्रीय मांगों पर हाईकोर्ट की पहल के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी लेकिन अब कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से उनके 8 घंटे काम करने की समय सीमा पर फिलहाल कोई सहमति नहीं बनी है।

हालांकि इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट का रोल भी अहम है। हाई कोर्ट ने पिछली बार हड़ताल खत्म करवा दी और अब फिर एक बार सुनवाई होगी। कोर्ट एक बार सरकार और एंबुलेंस कर्मचारियों की बात सुनेगा।

कोर्ट में सरकार और कर्मचारियों की हुई थी बात

पिछले शुक्रवार राजस्थान हाईकोर्ट ने एंबुलेंस और सरकार की बात सुनी जिसके बाद कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए जिसमें कहा गया कि कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए। वहीं सुनवाई से पहले कोर्ट ने एसीएस चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह और एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को तलब किया था।

काम के 8 घंटे पर अटकी बात

हालांकि पिछले शुक्रवार शाम को हड़ताल खत्म हो गई थी जिसके बाद यह माना जा रहा था कि एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांग मान ली जाएगी। सरकार के बातचीत में एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन की 7 में से 5 मांगें मान ली गई। फिलहाल वेतन और 8 घंटे काम करने की सीमा को लेकर बात नहीं बनी।