जनमानस विशेष

राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल घोषित!

By khan iqbal

December 21, 2018

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने वर्ष 2019 की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मार्च को शुरू होंगी और 2 अप्रैल को समाप्त होंगी। 12वीं की परीक्षा 2019 में करीब 10 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। यह है टाइम टेबल – गुरुवार 7 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य शुक्रवार 8 मार्च को सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग शनिवार 9 मार्च को हिन्दी अनिवार्य सोमवार 11 मार्च को राजनीति विज्ञान/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान मंगलवार 12 मार्च को समाजशास्त्र/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान बुधवार 13 मार्च को भूगोल/व्यवसाय अध्ययन गुरूवार 14 मार्च को शारीरिक शिक्षा शुक्रवार को 15 मार्च को इतिहास/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान शनिवार 16 मार्च को लोक प्रशासन सोमवार 18 मार्च को अंग्रेजी साहित्य मंगलवार 19 मार्च को अर्थशास्त्र/शीघ्रलिपि-हिन्दी/अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान शुक्रवार 22 मार्च को कंठसंगीत/नृत्य कत्थक/वाद्य संगीत शनिवार 23 मार्च को गणित/टंकण लिपि (हिन्दी) सोमवार 25 मार्च को पर्यावरण विज्ञान मंगलवार 26 मार्च को हिन्दी साहित्य, उर्दु साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी) गुरूवार 28 मार्च को संस्कृत साहित्य शुक्रवार 29 मार्च को गृह विज्ञान शनिवार 30 मार्च को चित्रकला सोमवार 1 अप्रैल को मनोविज्ञान मंगलवार 2 अप्रैल को दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा होगी।