राष्ट्रीय

भारत का 73 फ़ीसद पैसा सिर्फ़ 1 प्रतिशत पूंजीपतियों के पास

By khan iqbal

January 29, 2018

By:C.b Yadav

गरीबी पर अध्ययन करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन OXFAM (Oxford Committee for Famine Relief ,1942 में स्थापित) की 2017 की भारत के संदर्भ में रिपोर्ट देखिए… 1- वर्ष 2017 में उत्पादित कुल संपदा का 73 प्रतिशत हिस्सा केवल 1% अमीर भारतीयों के पास गया है 2- भारत में वर्ष 2017 में 17 नए अरबपति जुड़ गए हैं और अब कुल अरबपतियों की संख्या 101 हो गई है 3- केवल 1% अमीरों की संपत्ति में लगभग 20800 अरब रुपए की संपत्ति में वृद्धि हुई है जो भारत के कुल बजट से भी अधिक है 4- भारत की आधी आबादी के पास 1% से भी कम संपत्ति है 5-भारत की 1% आबादी के पास कुल 58% संपत्ति है जो वर्ष 2014 में 48 प्रतिशत थी फिर भी कोई प्रधान सेवक कहे कि उसकी सरकार गरीबों व किसानो की सरकार है तो मेरी बुद्धि तो इसे समझने में सक्षम नहीं हो पा रही है यदि आप में से किसी की तार्किक बुद्धि इसे समझ पाई हो तो जरुर बताइएगा| वैसे हम दावोस में नजर गड़ाए बैठे हैं जहां देश का मुखिया सो शीर्ष धनाढ्य पूंजीपतियों तथा छह मंत्रियों के साथ देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान दिलवाएंगे |उस देश को जिसमें 42% बच्चे तथा 28% वयस्क कुपोषित हो [यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार]