राजस्थान

ब्यावर हादसे में मृतकों की संख्या हुई 19, बचाव कार्य अब भी जारी

By khan iqbal

February 18, 2018

राजस्थान में अजमेर के ब्यावर शहर में जंहा शादी होने वाली थी वंहा आज मातम पसरा हुआ है। फतेहपुरिया क्षेत्र के नंद नगर में कुमावत भवन जंहा शादी समारोह हुआ करते थे वंहा दो LPG सिलेंडर में धमाका हुआ। धमाका शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे कुमावत भवन में हुआ। इस हादसे में अब तक 19 शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं,18 लोग घायल हुए है जिसमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की वजह से आसपास के 4-5 घरों में भी टूटफूट हुई हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खुद घायलों से मिलने ब्यावर पहुंची और घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों का भी जायजा लिया, वसुंधरा राजे के निर्देश पर सेना ने राहत कार्य अपने हाथ में लिया।

सरकार की ओर से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। ब्यावर स्थित श्री सीमेंट द्वारा भी मृतकों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। जिन मकानों में टूटफूट हुई है उनके नुकसान का जायजा लगाकर उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के ब्यावर पहुँचने पर काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस मृतकों को 5 लाख और घायलों को 2.50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रही है।

राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है, लोगो मे भय का माहोल हैं एवम लोगो ने घटनास्थल को घेर रखा हैं। अभी भी कुछ लोगो के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि ये ब्यावर के इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा है।