बिहार में महागठबंधन ने किया सीटों का बँटवारा देखिए किसे मिली कितनी सीटें

बिहार में महागठबंधन ने किया सीटों का बंटवारा, 9 सीटों पर मानी कांग्रेस

बिहार में महागठबंधन के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, आरजेडी के खाते में आईं 20 सीटें

सीपीआईएमएल को आरजेडी ने अपने कोटे से दी है एक सीट
महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में आईं 9 सीटें, नवादा से RJD की विभा देवी उम्मीदवार

गया से चुनावी मैदान में उतरेंगे जीतन राम मांझी, जमुई आरएलएसपी के खाते में

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस महागठबंधन में आरजेडी को 20 सीटें तो कांग्रेस को 9 सीटें दी गईं हैं। उधर, सीपीआईएमएल को आरजेडी ने अपने खाते से एक सीट दी है।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एक बैठक हुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव, शरद यादव, जीतन राम मांझी, ने समेत कई नेता शामिल थे। बता दें कि महागठबंधन में नवादा सीट राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खाते में गई है।

महागठबंधन में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में आरजेडी को 20, कांग्रेस को 9, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को 5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 3, वीआईपी 3, सीपीआईएमएल को आरजेडी कोटे से एक सीट दी गई है।

इनमें संसदीय क्षेत्र गया से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। नवादा में आरजेडी की ओर से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। जमुई लोकसभा सीट में आरएलएसपी के भूदेव चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इनके इतर औरंगाबाद से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *