उपचुनाव की हार जीत के सियासी मायने

राजस्थान में हुए एक विधानसभा और दो लोकसभा उपचुनावों का रिजल्ट निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर डाल दिया है। आज दिनभर पूरे राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने 12976 वोटों से मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है उन्होंने भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा को हराया है। अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रघु शर्मा ने 84414 वोटों से भाजपा के कद्दावर जाट नेता स्व. सांवरमल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को हराया। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. कर्ण सिंह यादव ने 196496 वोटों से जीत दर्ज की और भाजपा के जसवंत यादव को हराया।

लोग इस हार जीत के सियासी मायने अपने अपने हिसाब से लगा रहें हैं। सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता इस जीत को आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत की गारंटी मान रहे हैं और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं। वंही भाजपा में लोग इस हार को सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से के रूप में देख रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की राह में मुश्किलें दिखाई दे रही हैं। अंदरखाने लोग सरकार में वसुंधरा नेतृत्व को बदलने की भी बातें कर रहें है,हो सकता है आने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा वसुंधरा राजे की जगह किसी और के नेतृत्व में लड़े। राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस की इस जीत को मोदी सरकार की भी नाकामी मान रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में मोदी लहर अब खत्म हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *